BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश की खुशहाली के लिए जिलेभर में विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर विधायक विपिन जैन का वाहन राजधानी.. <<     VIDEO NEWS: मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, नीमच में भाजपा.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम प्रेमजाल ठगी का खुलासा,.. <<     KHABAR : श्री कृष्ण-सुदामा गौशाला में केक नहीं, गौ.. <<     BIG NEWS : हार के डर से जानबूझकर की गलती, मीनाक्षी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी.. <<     BIG NEWS : एसपी विनोद मीना का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: घर से रोज़गार की तलाश में निकला 21 वर्षीय.. <<     KHABAR : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर.. <<     राजगढ़ के कुरावर में सड़क पर बवाल, वार्ड-5 के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्लॉट पर अवैध पोल लगाकर कब्जे की कोशिश,.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किर्ति नगर और सुबह का वक्त, जब.. <<     शिवपुरी साइबर सेल की बड़ी कामयाबी,कियोस्क.. <<     शाजापुर में रेल नियमों का पालन कराने के लिए.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2025, 6:24 pm
KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस, महाआरती के साथ लगाया 56 भोग, विद्यार्थियों ने किया गुरूजनों का सम्मान, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

पिपलिया मंडी। कबीर इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को भक्ति और उत्साह से भरपूर वातावरण में महाआरती एवं 56 भोग प्रसाद का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. कमलेश पमनानी एवं डॉ रश्मि पमनानी द्वारा गणेश पूजन के साथ की गई, जिसमें प्राचार्य रंजना रश्मि उपप्राचार्य प्रीति कपूर तथा सभी स्टॉफ व विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। पूरे विद्यालय प्रांगण में गूंजते भजन व मंत्रों के बीच भव्य महाआरती संपन्न हुई। 
महाआरती के बाद विद्यालय के शिक्षकों और स्टॉफ के सहयोग से 56 भोग प्रसाद तैयार कर सभी में वितरित किया गया। प्रसाद वितरण से पूरे परिसर में सौहार्द, भक्ति और आनंद का माहौल बन गया।
तत्पश्चात डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की छवि पर माल्यार्पण कर शिक्षक दिवस का  कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कक्षा 8वीं, से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सम्पूर्ण आयोजन की योजना एवं संचालन भी स्वयं किया।
कार्यक्रम का संचालन तनवी पाटीदार, ज्योति पाटीदार, नीलू पाटीदार और नेहा पाटीदार ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कक्षा 8वीं व 9वीं की छात्राओं का नृत्य, कक्षा 10वीं के रुद्रप्रताप व धर्मांशु राठौर की कविता, तथा कक्षा 9वीं व 10वीं के छात्रों का नाटक मुख्य आकर्षण रहे। शिक्षकों के लिए मज़ेदार खेल भी आयोजित किए गए, जिससे समारोह और भी जीवंत हो गया। कक्षा 11वीं के छात्रों ने सजावट और प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाई, जिससे सम्पूर्ण कार्यक्रम सुंदर और सुव्यवस्थित बन सका।
समारोह के अंत में प्राचार्य ने अपने प्रेरक शब्दों में विद्यार्थियों और स्टॉफ की सराहना की और इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी का धन्यवाद दिया। अंत में शिक्षक आसिफ़ ख़ान ने भी विद्यालय परिवार की ओर से सभी को आभार प्रकट किया, जिससे पूरे कार्यक्रम का समापन भावपूर्ण और यादगार हो गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE