नीमच। सेवा एवं संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन शासकीय हाई स्कूल, धनेरिया कला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के 12 शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं 10 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को माला, पेन एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।
सम्मानित शिक्षक एवं विद्यार्थी-
सम्मानित शिक्षकों में दृ पंकज दुबे, धर्मेंद्र खनगवाल, सरिता शक्तावत, राजेंद्र शर्मा, अनिता सिसोदिया, अमित श्रृंगी, मंगला सोनी एवं सपना चौहान शामिल रहे। सम्मानित विद्यार्थियों में दीपिका अजमेरा, राधिका खराड़ी, निकिता अजमेरा, कोमल सूत्रकार, प्रेरणा अजमेरा, नीरज अजमेरा, लाल सिंह नायक, निरंजन जोशी, भावना तेली और नीरू नायक का अभिनंदन किया गया।
विशिष्ट उपस्थिति-
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष रवि पोरवाल, सचिव पिंटू शर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप दरक, मनोज माहेश्वरी, सतीश गोयल, संजय डांगी, हिम्मत सिंह, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, गोविंद कारा सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन शाखा अध्यक्ष रवि पोरवाल ने दिया। संचालन मनोज माहेश्वरी ने किया एवं आभार सचिव पिंटू शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान जन गण मन के साथ हुआ।