मनासा। रोटरी क्लब मनासा के सानिध्य में 5 सितम्बर 2025 को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मंथन लाइब्रेरी (स्टेट बैंक के ऊपर) में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सीमा अजय तिवारी (नगर परिषद मनासा) ने की तथा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मनासा विकासखंड के चयनित 31 शिक्षकों को दुपट्टा पहनाकर, पेन, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वागत भाषण रोटरी क्लब अध्यक्ष निरंजन बसेर ने दिया। विशेष उद्बोधन डॉ. सीमा तिवारी और अजय तिवारी द्वारा हुआ। शिक्षकों की ओर से दशरथ दास बैरागी ने काव्य पाठ किया, वहीं रज्जू गोस्वामी ने शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन सुरेश पाटीदार ने किया तथा आभार प्रदर्शन रोटरी क्लब सचिव नरेश वधवा ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब परिवार के पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।