BREAKING NEWS
BIG NEWS : वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, ढाबे पर.. <<     KHABAR : प्रदेश की खुशहाली के लिए जिलेभर में विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर विधायक विपिन जैन का वाहन राजधानी.. <<     VIDEO NEWS: मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, नीमच में भाजपा.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम प्रेमजाल ठगी का खुलासा,.. <<     KHABAR : श्री कृष्ण-सुदामा गौशाला में केक नहीं, गौ.. <<     BIG NEWS : हार के डर से जानबूझकर की गलती, मीनाक्षी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी.. <<     BIG NEWS : एसपी विनोद मीना का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: घर से रोज़गार की तलाश में निकला 21 वर्षीय.. <<     KHABAR : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर.. <<     राजगढ़ के कुरावर में सड़क पर बवाल, वार्ड-5 के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्लॉट पर अवैध पोल लगाकर कब्जे की कोशिश,.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किर्ति नगर और सुबह का वक्त, जब.. <<     शिवपुरी साइबर सेल की बड़ी कामयाबी,कियोस्क.. <<     शाजापुर में रेल नियमों का पालन कराने के लिए.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2025, 11:17 am
KHABAR : मेहबूब की आमद मरहबा....,दाता की आमद मरहबा......,नबी की आमद मरहबा.....नाथ शरीफ इस्लामी तकरीरों के साथ रसूले खुदा पर दुरुद और सलाम जयघोषों से गुंज उठी गांव की गलियां, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। हुजूर की पैदाईश के इसी दिन को आशिकाने रसूल ईदों की ईद मिलादुन्नबी के रूप में हर वर्ष की तरह इस बार  भी शुक्रवार को मुस्लिम कौम ने पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। अल्लाह के रसूल पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब सल्लल्लाह अलेह वसल्लम के योमे पैदाइश जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शुक्रवार को रसूले खुदा की 1500 वां पैदाइश का जश्न मुस्लिम कौम ने पूरी अकीदत और एहतराम के साथ शानो-शौकत एवं जोशो खरोश के साथ मनाया गया।

ईद मिलादुन्नबी दो दिवसीय पर्व शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में शानो-शौकत के साथ डीजे, बैण्ड बाजों एवं ढोल ढमाकों के साथ इस मुबारक मौके पर सुबह 9.00 बजे बस स्टैंड के पास स्थित जामा मस्जिद से जलसा प्रारंभ हुआ जो गांव के  मुख्य मार्गाे बस स्टैंड, चौनपुरा चौराहा,सदर बाजार,नीम चौक,माणक चौक,शैख मोहल्ले से गुजरता हुआ  11.30 बजे पुनः जामा मस्जिद पहुंचा। जलसे में  मुस्लिम कौम के युवा, बच्चे ,बुजुर्ग पूरी पलटन हाथों में मुस्लिम धर्म का प्रतिक एवं राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज लहराते हुए  कलमोऔर इस्लामी तकरीरों के साथ रसूले खुदा पर दुरूद और सलाम  व नाथ शरिफ .. मेहबूब आमद मरहबा.......,दाता की आमद महरबा......, नबी की आमद मरहबा.........पढ़ते हुए  मजहबी बेनर एवं ध्वजा लहराते नोजवान   देखो हमारे नबी की शान- बच्चा बच्चा हे कुर्बान ........,नारे रिसालतया रसूल अल्लाह......, नूर वाला आया है- नूर लेकर आया है....., पत्ती -पत्ती फूल -फूल या रसूल ....., हम है हिंदुस्तानी - हिंदुस्तान हमारा है......के नारों से गांव की गलियां गुंजायमान करते हुए जलसे में  युवा फटाखे की आतिशबाजी करते हुए चल रहे थे।जलसा जामा मस्जिद पहुंचा जहां मुस्लिम कौम मजहब के मौलाना सरफराज शाह इमाम साहब ने लोगों को मुल्क के प्रति वफादारी एवं भाईचारे का संदेश दिया।पूरे दिन ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम कौम के आशिके रसूल जश्न में डूबे रहे। इस पर्व के अवसर पर पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा  चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया के सानिध्य में उनकी  पुलिस टीम समय से पूर्व ही चयनित पाइंट पर प्रातरूसे ही मुस्तैद दिखी। तथा भू-राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, पटवारी संदेश चौलावत, चोटीदार छगन लाल परमार, चोटीदार परतें सिंह सिसौदिया मुख्य रूप से पूरे जलसे में सुरक्षा दृष्टि से मुस्तैद थे। इस दौरान मुस्लिम कौम की गली , मौहल्लौ और घरों पर धर्म ध्वजा और आकर्षक सतरंगी लिग्गियों एवं चमक चांदनी वाली झालरे भी लगाकर सजाया गया। इस मौके पर अंजुमन कमेटी के सदर जहूर शैख, सेक्रेटरी इकबाल खां पठान, खजानची (सचिव) सफी मोहम्मद बक्श, नायाब सदर सलीम मंसूरी, अंजुमन कमेटी पूर्व सेकेट्री अजीज शेख,हैदरी अखाड़ा उस्ताद रज्जाक शेख, आजाद मंसूरी, जाहिर मंसूरी, पूर्व सदर कुतुबुद्दीन शेख सहित मुस्लिम कौम के वरिष्ठजन विशेष रुप से पूरे  जलसे कार्यक्रम में मौजूद थे। जामा मस्जिद में दोपहर बाद मदरसे के छोटे छोटे बच्चों ने तकरीर,नाथ ए शरीफ का नजराना पेश किया।कार्यक्रम के अंत में अंजुमन कमेटी द्वारा तबर्रुक तक्सीम किया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE