चित्तौड़गढ़। 7 सितम्बर (रविवार) पूर्णिमा पर लगने वाले चंद्रग्रहण के कारण सांवलिया जी मंदिर में दर्शन व्यवस्था बदली जाएगी। मंदिर मंडल सीईओ प्रभा गौतम ने बताया कि ग्रहण के चलते रविवार को केवल दोपहर 12 बजे तक ही दर्शन होंगे। इसके बाद कपाट बंद कर दिए जाएंगे और किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश नहीं मिलेगा।

ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर की विशेष सफाई और शुद्धिकरण होगा। इसके बाद सोमवार 8 सितम्बर की सुबह मंगला आरती से दर्शन पुनः शुरू होंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करें और केवल मंदिर द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।
