नीमच। सीड बॉल हरित क्रांति अभियान के तहत लगभग 4 हजार सीड बॉल (बीज की गेंदें) शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिखेरी गईं। इनमें नीम, जामुन, पीपल, शीशम, इमली, चरल सहित फलदार व छायादार पेड़ों के बीज शामिल हैं।
अभियान के अंतर्गत मुक्ति धाम, नाले-नदी किनारे, झाड़ियों के अंदर और मंदिर परिसर में सीड बॉल डाले गए तथा बस स्टैंड व मुक्ति धाम पर पौधे लगाए गए। इसका उद्देश्य शहर और आसपास हरियाली बढ़ाना और शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर वैकुंठ धाम निर्माण समिति के अध्यक्ष आतीश तोतला, राजेंद्र जारोली, प्रदीप खंडेलवाल, सुधीर अग्रवाल, पारस ओसवाल, शिव माहेश्वरी, दिलीप छाजेड़, प्रवीण शर्मा, प्रमोद शर्मा, गजेंद्र शर्मा (कोकू), साहिल शर्मा, प्रकाश प्रजापत, रमेश जायसवाल, सुरेश शर्मा, राकेश शर्मा, दिनेश शर्मा, घनश्याम महावार, मनोज राठौर, कन्हैयालाल कुमावत, वीरेंद्र सोनियाणा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
वरिष्ठजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए टीम का उत्साहवर्धन किया और इसे शहर के भविष्य के लिए सराहनीय कदम बताया।