बरलाई। सरस्वती शिशु मंदिर बरलाई में दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन शनिवार, 06 सितम्बर को हर्षाेल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर आयोजित आरती में समाजसेवी मदनलाल पाटीदार, संयोजक मंडल सदस्य शंकरलाल दास बैरागी, रामकरण पाटीदार एवं लालजी पाटीदार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के भैया महेंद्रसिंह मीणा, राजीव वर्मा, लक्ष्य नागदा एवं सिद्धार्थ रावत ने किया, जबकि परिचय संस्था प्रधान हीरालाल रावत द्वारा दिया गया। दस दिवसीय आयोजन में आचार्य परिवार की सुनीता पाटीदार, हीना बैरागी, रानू गुर्जर सहित विद्यालय के सभी भैया-बहनों और संयोजक मंडल के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर संस्था कथनी और करनी में कोई भेद नहीं रखती। यहाँ शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण भी होता है। उत्सवों के माध्यम से समाज को हमारी परंपराओं और त्योहारों से जोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि संस्कार और संस्कृति ऐसी धरोहर हैं जिन्हें न तो खरीदा जा सकता है और न ही परोसा जा सकता है। इन्हें तो बच्चों के हृदय में रोपकर सींचना पड़ता है।
समापन पर भैया-बहनों एवं आचार्य परिवार द्वारा गणेशजी की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। अंत में संयोजक मंडल की ओर से ग्रामवासियों, अतिथियों, अभिभावकों एवं मातृशक्ति सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।