BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान,देश के.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में.. <<     KHABAR : गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का समरसता.. <<     बड़वानी में छात्रों का हल्ला बोल, ई-लर्निंग.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सीतामऊ पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में 66वें स्थापना.. <<     KHABAR : शहडोल पहुंचे डीआरएम राकेश रंजन, अमृत भारत.. <<     BIG NEWS : मालवा की मंदसौर पुलिस और रात का अंधेरा, जब.. <<     BIG NEWS : फसल बर्बाद, क्लेम गायब, नीमच में हजारों.. <<     दतिया उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने किए बाबा.. <<     NEWS : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला.. <<     NEWS : पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से गांव-गांव पहुंचेंगे अफसर, मौके.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2025, 6:36 pm
NEWS : नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज का पहला अखिल भारतीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन नीमच में संपन्न, 121 बालक-बालिकाओं का मंच पर हुआ परिचय, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सर्व श्री नागदा मेनारिया ब्राह्मण सामाजिक सेवा समिति जिला नीमच मध्यप्रदेश के तत्वावधान में शुक्रवार को माहेश्वरी मांगलिक भवन में अखिल भारतीय प्रथम वैवाहिक परिचय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। आयोजन समिति के जिलाध्यक्ष बाबूलाल नागदा ने बताया कि उक्त परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन महेश जोशी की अध्यक्षता, उद्योगपति बी.एल.पुरोहित के मुख्य आतिथ्य में रखा गया। उक्त आयोजन परम पूज्य साध्वी दीदी अपर्णा मेनारिया भागवत आचार्य श्यामगढ़ और नरेंद्र नागदा स्वामी यज्ञमणिजी सकरानी रैयत के शुभ सानिध्य एवं आशीर्वचन के साथ सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में मानमल शर्मा निम्बाहेड़ा, जगदीश शर्मा शारदा ग्रुप छोटीसादड़ी, प.मदन लाल नागदा, प.मधुसूदन नागदा  मौजुद रहे। उक्त वैवाहिक परिचय सम्मेलन में करीब 121 बालक-बालिकाओं के विवाह हेतु बॉयोडाटा प्राप्त हुए जिसे मल्टीलकर पुस्तिका के रूप में प्रकाशित कर सभी को वितरित किया गया। आयोजन के मीडिया प्रभारी नरेश मेनारिया निम्बाहेड़ा ने बताया गया कि उक्त आयोजन नीमच जिले में पहली बार अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित हुआ जिसके सफल आयोजन पर समाजजनों ने  आयोजन समिति को बधाई दी। उक्त कार्यक्रम में समाज विकास हेतु मौके पर मंच से ही तुलसीराम मेनारिया मेनार ने ग्यारह हजार, भेरूलाल पुरोहित रतलाम ने पाँच हजार, विजय कुमार विजयपुर ने ग्यारह सौ तथा निम्बाहेड़ा के मानमल शर्मा ने ग्यारह सौ रुपये दिये। साध्वी अपर्णा मेनारिया ने उपस्थित समाजजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज की हर लड़की को शिक्षित होकर आगे आना होगा तथा समाज में व्याप्त कुरूतियों अंधविश्वासों, पाखंडों व विधर्मियों से खुद को बचाना होगा। जिलाध्यक्ष बाबूलाल नागदा ने समाज के विद्यार्थियों के लिए नीमच में शीघ्र ही छात्रावास निर्माण की बात रखी और कहा कि सर्व ब्राह्मण समाज को अब एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। समाज में नवाचार अपनाकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।
कार्यक्रम  संचालन नागेश जोशी मनासा व प्रमोद पुरोहित नीमच ने तथा आभार दिनेश शर्मा पिपलोन ने जताया। उक्त आयोजन को सफल बनाने में लाभचंद पानेरी, मोहन लाल नागदा, मुकेश नागदा, अशोक नागदा, निश्चल जोशी, महेश नागदा, नंदकिशोर नागदा का विशेष सहयोग रहा। शिक्षाविद श्याम जोशी, पत्रकार चंद्रशेखर मेहता, बद्रीलाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य मांगीलाल मेनारिया, आशुतोष मेनारिया, धनराज शर्मा चांदोली की विशेष उपस्थिति रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE