BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2025, 8:15 pm
KHABAR : स्थानीय रेगर समाज की वृत्ति महिलाओं के वृत (उपवास) पूर्ण होने पर निकाली भव्य शोभायात्रा, सामूहिक सहभोज का किया आयोजन, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। स्थानीय रेगर समाज की वृत्ति महिलाओं द्वारा विगत 14 सालों से वेकुंड चौदस तिथि को वृत किए जा रहे थे, वृत पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार की रात्रि में भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया। जहां सभी वृत्ति महिलाओं एवं समाजजनों ने कथा श्रवण की। 

शनिवार को समाजजनों द्वारा वृत्ति महिलाओं के वृत पूर्ण होने पर गांव के विभिन्न मार्गों से डीजे साउण्ड एवं ढोल ढमाकों के साथ भव्य स्वागत शौभायात्रा निकाली गई। शौभायात्रा बाबा रामदेव मंदिर से प्रातः 10 बजे प्रारंभ हुई गांव के विभिन्न मार्गों से परिभ्रमण करती हुई दोपहर एक बजे बाबा रामदेव धर्मशाला पहुंची। जहां यज्ञ, हवन कर वैकुंठ चतुर्दशी उजमणी की गई। कार्यक्रम के अंत में समाजजनों का सामुहिक सहभोज का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर लाल आर्य ने दी। बताया कि रेगर समाज की 13 महिलाएं विगत 14 सालों से वृत (उपवास) करती आ रही है। जिनके वृत पूर्ण होने पर समाजजनों द्वारा बहुमान शोभायात्रा निकाली गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE