नीमच। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बाल कल्याण समिति नीमच द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान समिति के "हरित बाल संरक्षण" उपक्रम का हिस्सा है, जिसके तहत बच्चों के सर्वोत्तम हितों की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी पहल की जा रही है।
समिति द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष कमलेश व्यास सहित सदस्य प्रवीण शर्मा और माया लालवानी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि बाल कल्याण समिति 18 वर्ष तक के पीड़ित एवं जरूरतमंद बच्चों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कार्य करती है। इसे कानूनन न्यायपीठ का दर्जा प्राप्त है तथा जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (J.J. Act) के तहत प्रथम श्रेणी न्यायाधीश की शक्तियाँ प्राप्त हैं। समिति की नियुक्ति मध्यप्रदेश शासन एवं महामहिम राज्यपाल के गजट नोटिफिकेशन द्वारा की जाती है।