कंजार्डा। अनंत चतुर्दशी पर गणेशोत्सव समिति कंजार्डा के तत्वावधान में भगवान गणेश का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस का शुभारंभ शाम 7 बजे गणपति चौक से हुआ।
जुलूस में स्वांगधारी भगवान शिव की बारात, डीजे की धुन पर नृत्य करते श्रद्धालु, ढोल-ताशों की थाप और रथ पर सवार भगवान श्री चारभुजा की झांकी मुख्य आकर्षण रही। साथ ही अन्य झांकियां भी निकाली गईं, जिन्हें देखने ग्रामीण बड़ी संख्या में उमड़ पड़े।
जुलूस गांव के मुख्य मार्गों से होकर पुनः गणपति चौक पहुंचा, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।