कंजार्डा। मनासा विधानसभा की ग्राम पंचायत खेड़ली के अंतर्गत आने वाले छोटे से गांव अमरपुरा में बरसों से सड़क समस्या जस की तस बनी हुई है। गलियों में कीचड़ ही कीचड़ होने से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
बच्चों को कीचड़ भरे रास्तों से सावधानीपूर्वक गुजरना पड़ता है। आए दिन बच्चे फिसलते-गिरते स्कूल पहुंचते हैं। कई बार तो उनकी गणवेश भी कीचड़ से खराब हो जाती है, जिसके कारण वे स्कूल जाने से वंचित रह जाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सड़क बनाने की मांग पंचायत से की, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। सरपंच की उदासीनता से लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास के वादे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।