देवरी खवासा। ग्राम के सत्संग भवन स्थित अमृतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गणेश उत्सव का समापन बड़े ही हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ हुआ। डीजे और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विसर्जन से पूर्व बीते दस दिनों तक महिलाओं द्वारा प्रतिदिन डांडिया और गरबा नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम की महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन युवामित्र मंडल द्वारा लगातार पिछले 15 वर्षों से परंपरागत रूप से किया जा रहा है।
गांववासियों ने बताया कि गणेशोत्सव के दिनों में पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और समापन दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई दी गई।