शाजापुर। आज ग्राम उमरोद (टांडा) में गुर्जर रोट पूजन कार्यक्रम से पूर्व देव सेना संस्था की ग्रामीण इकाई ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम का एक हेडपंप, जो गर्मी में पानी की कमी के कारण कई दिनों से बंद पड़ा था और लोगों ने उसे खराब समझकर उपयोग करना छोड़ दिया था, उसे साफ-सफाई और मरम्मत के बाद पुनः चालू किया गया।
संस्था के प्रदेश प्रवक्ता कपिल गुर्जर ने ग्रामीण इकाई के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर गांव की स्वच्छता पर ध्यान दिलाया। इसके बाद सभी ने मिलकर हेडपंप की सफाई की, नाली बनाई और उसे पुनः चालू किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में देव सेना नगर उपाध्यक्ष गोविंद गुर्जर, अंकित हाडा, नगर मंत्री विनोद गुर्जर, नागेश्वर गुर्जर और गोविंद नायक मौजूद रहे। वहीं, ग्रामीण मार्गदर्शनकर्ता देवीसिंह गुर्जर, ओंकार सिंह गुर्जर तथा जनअभियान समिति के सदस्यों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।
ग्रामीणों ने देव सेना संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में प्रेरणादायी कदम बताया।