मंदसौर। शनिवार रात मंदसौर जिले के गांधी सागर मेन पुल पर अचानक लोगों को बड़ा नजारा देखने को मिला। रात करीब 10 बजे पुल से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर करीब 11 फीट लंबा मगरमच्छ टहलते हुए देखा। अचानक हुई इस घटना से लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने क्षेत्र को घेरकर लोगों को दूर रहने की हिदायत दी। वहीं, आसपास के रहवासियों को भी सतर्क रहने को कहा गया।

नदी में छोड़ा जाएगा मगरमच्छ
वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। उसे वापस नदी में छोड़ा जाएगा। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।
