नीमच। सर्वश्री नागदा मेनारिया ब्राह्मण सामाजिक सेवा समिति जिला नीमच (मप्र) के तत्वावधान में शुक्रवार को महेश्वरी मांगलिक भवन में अखिल भारतीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। आयोजन समिति के जिला अध्यक्ष बाबूलाल नागदा ने बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता महेश जोशी ने की, जबकि मुख्य अतिथि उद्योगपति बी.एल. पुरोहित रहे। कार्यक्रम परम पूज्य साध्वी दीदी अर्पणा जी मेनारिया भागवताचार्य शामगढ़ और नरेन्द्र नागदा स्वामी यज्ञमणि जी सकरानी रैयत के शुभ सानिध्य एवं आशीर्वचन से संपन्न हुआ।
121 बालक-बालिकाओं ने दिया परिचय
इस प्रथम वैवाहिक परिचय सम्मेलन में 121 बालक-बालिकाओं ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया। सम्मेलन में मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से लगभग 400 समाजजन शामिल हुए।
साध्वी अर्पणाजी का संदेश
साध्वी अर्पणाजी मेनारिया ने समाजजन को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की हर बेटी को शिक्षित होना आवश्यक है। उन्होंने कुरीतियों, अंधविश्वासों, पाखंड और विधर्मियों से बचकर समाज में सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
छात्रावास निर्माण की घोषणा
आयोजन समिति के जिला अध्यक्ष बाबूलाल नागदा ने समाज के विद्यार्थियों के लिए शीघ्र ही नीमच में छात्रावास निर्माण की घोषणा की।
अतिथि एवं सहयोग
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मानमल शर्मा (निंबाहेड़ा), जगदीश शर्मा (शारदा ग्रुप, छोटी सादड़ी), पं. मदनलाल नागदा और पं. मधुसूदन नागदा उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता पर समाजजनों ने समिति को बधाई दी और सहयोग राशि भी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन नागेश जोशी (मनासा) और प्रमोद पुरोहित (नीमच) ने किया। आभार प्रदर्शन दिनेश शर्मा (पिपलोन) ने किया। उक्त जानकारी आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष नंदकिशोर नागदा (नीमच) ने दी।