रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में रिंगनोद थाना पुलिस ने जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद के नेतृत्व में चौकी असावती प्रभारी उप निरीक्षक शरीफ खान, आरक्षक दिनेश गुर्जर, आरक्षक रमेश पंचाल और सैनिक जितेंद्र परमार की टीम ने कार्रवाई की।
मामला-
दिनांक 16 जून 2025 को कलेक्टर रतलाम ने आरोपी अर्जुन सिंह पिता प्रहलाद सिंह (36), जाति बड़वा राजपूत, निवासी तरसिया थाना रिंगनोद को जिला बदर घोषित किया था। आदेश के तहत उसे रतलाम, मंदसौर, आगर मालवा, धार और उज्जैन जिलों की सीमा से 6 माह के लिए प्रतिबंधित किया गया था।
मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी को असावती क्षेत्र से गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 346/25, धारा 14 व 15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत मामला दर्ज किया और न्यायालय में पेश किया।
सराहनीय भूमिका-
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद, उप निरीक्षक शरीफ खान, आरक्षक दिनेश गुर्जर, आरक्षक रमेश पंचाल और सैनिक जितेंद्र परमार की सराहनीय भूमिका रही।