BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2025, 5:32 pm
NEWS : भारतीय मजदूर संघ ने मनाया जन्म शताब्दी वर्ष, कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह व उपरना ओढाकर किया सम्मानित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौडगढ। भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. शम्भुसिंह खमेसरा का जन्म शताब्दी वर्ष 5 सितम्बर 2025 को विद्या निकेतन, हिरण मगरी सेक्टर चार उदयपुर मे भारतीय मजदूर संघ जिला उदयपुर द्वारा आयोजित किया गया।
सम्भाग के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ, राजसमन्द, भीलवाडा व चित्तौडगढ से सैकडो की संख्या में पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओ ने जन्म शताब्दी वर्ष पर भाग लिया। मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रिय विकास और गृह रक्षा विभाग केबिनेट मंत्री बाबुलाल खराडी मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा थे। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्षाे एवं रीति-नीति के बारे में बताया। भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक स्व. दन्तोपंत ठेगडी प्रथम बार उदयपुर प्रवास पर आये तो राष्ट्रीय स्वंय सेवक के कार्यकर्ता होने से शम्भुसिंह खमेसरा जिनको शम्भुदादा के नाम से पहचान बनाई उनको ठेगडी को उदयपुर शहर घुमाने की जिम्मेदारी दी। उस समय तांगो का प्रवलन था। ठेगड़ी ने तांगे मे उदयपुर शहर का घुमाने का आनन्द लिया। उन्होने कई जगह अपने उद्बोधन मे कहा कि उदयपुर प्रवास पर तांगे मे बैठा। शम्भुदादा जब भी भीलवाडा जाते या आते चित्तौडगढ मे कई दिनों तक रहते थे। जन्म शताब्दी वर्ष पर उनके साथ रहने वाले सक्रिय कार्यकर्ता व भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह व उपरना ओढाकर सम्मान किया गया।  
चित्तौडगढ से जल संसाधन विभाग बलदेव मौड़ , जोगेन्द्र सिंह होडा, सत्यनारायण बाथरा, सत्यनारायण माली, विद्युत विभाग के करूणेश बंसल एवं सीताराम जाट ने जन्म शताब्दी वर्ष मे भाग लिया। सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओ ने उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE