चित्तौड़गढ़। राशमी पंचायत समिति के आरनी ग्राम पंचायत मुख्यालय के झातला माता मेला ग्राउंड पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य दशहरा मेला आयोजन को लेकर प्रशासक की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को प्रातः 8.00 बजे रखी जाएगी।
प्रशासक मनीष खटीक ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दुकान आवंटन को लेकर एक मीटिंग रखी गई है। जिसमें सुझाव हेतु ग्राम वासियों से चर्चा की जाएगी।