BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2025, 10:52 am
KHABAR : अनंत चतुर्दशी पर देर रात धूमधाम से निकली झांकियां, ढोल-ढमाकों और बैंडबाजों के साथ निकले चल समारोह, भक्तों ने नम आंखों से दी बप्पा को बिदाई, पढ़े दशरथ नागदा की खबर

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर में चल रहे 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन शनिवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर धार्मिक हर्षाेल्लास और श्रद्धाभाव के साथ हुआ। दिनभर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा।

रात 10 बजे नगर से झांकियों और अखाड़ों का विशाल कारवां निकला, जो नगर भ्रमण करते हुए बस स्टैंड पर पहुँचा। यहाँ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की झांकियों के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया।

बस स्टैंड पर झांकियों की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की गई। इसके बाद देर रात नगर पंचायत कुकड़ेश्वर की व्यवस्था में सभी गणेश प्रतिमाओं को रामपुर स्थित गांधी सागर नदी तट पर ले जाकर विधिवत विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी, तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में नगर के नागरिक उपस्थित रहे। ढोल-ढमाकों, बैंड-बाजों और जयकारों के बीच गणपति बप्पा को विदाई दी गई। पूरा नगर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE