मनासा। रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भाटखेड़ी नाका रोड बायपास पर इन दिनों राहगीरों को सतर्क रहने की जरूरत है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात एक जंगली जानवर लकड़बग्घा सड़क किनारे दिखाई दिया, जो अपने मुंह में एक जानवर को चबाकर खा रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों व राहगीरों से अपील की जा रही है कि इस मार्ग से निकलते समय खास सतर्कता बरतें। विशेषकर टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर चालक रात के समय सावधानीपूर्वक आवागमन करें।
स्थानीय लोगों ने इस वीडियो को समाचार ग्रुपों और सोशल मीडिया पर साझा कर दूसरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।