मनासा। थाना क्षेत्र के देवरीखवासा के पास रविवार शाम सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नानालाल पिता रतन गुर्जर (48) व मुकेश पिता भोनीराम गुर्जर (30), निवासी खेड़ी खिमपुरा, मोटरसाइकिल से दूध देने जा रहे थे। करीब शाम 7 बजे बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

हादसे में दोनों घायल हुए, जिनमें नानालाल गुर्जर को गंभीर चोटें आईं। उनकी एक टांग की उंगलियों में फैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद नानालाल को जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया।
