रतलाम। मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री एवं मालवा महासंघ के संरक्षक चैतन्य कश्यप को आगामी महासम्मेलन में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया। संगठन मंत्री राजेश मानव एवं अभय चोपड़ा ने मंत्री से निवेदन किया था, जिस पर उन्होंने 14 सितम्बर को इन्दौर में होने वाले सम्मेलन में आने की सहमति दी। बाद में महासंघ के पदाधिकारियों अनिल देसरला, अशोक जैन लाला, अशोक भाणावत, वर्धमान जैन, गणतंत्र मेहता आदि ने मंत्रीजी को विधिवत निमंत्रण दिया।
13-14 सितम्बर को इन्दौर में होगा वार्षिक महासम्मेलन-
श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ का दो दिवसीय वार्षिक महासम्मेलन 13-14 सितम्बर को दलाल बाग, इन्दौर में आयोजित होगा। आयोजन आचार्य भगवंत मालव भूषण श्री नवरत्नसागर सूरीश्वरजी महाराज के शिष्यरत्न युवाचार्य श्री विश्वरत्नसागर सूरीश्वरजी महाराज की पावन निश्रा में होगा।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलसुखराज कटारिया, कार्यकारी अध्यक्ष सन्तोष मेहता, संगठन मंत्रीद्वय अभय चोपड़ा-राजेश मानव, महासचिवद्वय राजेन्द्र करणपुरिया-वीरेन्द्र जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाजजनों से सम्मेलन में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
मध्यप्रदेश अध्यक्ष यशवंत भण्डारी और राजस्थान अध्यक्ष अशोक लोढ़ा ने बताया कि बारिश के चलते कुछ स्थानों पर प्रत्यक्ष निमंत्रण नहीं पहुंच सका है। अतः इस सूचना को ही आमंत्रण मानकर सभी समाजजन सम्मेलन में अवश्य शामिल हों।