BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2025, 6:38 pm
KHABAR : संस्कृति ग्रुप नीमच ने शिक्षक दिवस पर कनावटी के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया समारोह का आयोजन, गुरूजनों का सम्मान कर भेंट किए पौधे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच/कनावटी। शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्कृति ग्रुप नीमच द्वारा कनावटी के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा और समाज के प्रति समर्पण के लिए 20 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें पुरस्कारों के साथ पौधे भी भेंट किए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और तारा सोनी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। समारोह की अध्यक्षता प्रत्याशा दुबे ने की। उन्होंने शिक्षकों को समाज का वास्तविक निर्माता बताते हुए कहा कि “गुरु का स्थान ईश्वर के समान है, जो बच्चों के भविष्य में ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों का बीज बोते हैं।”

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रणय कुमार उपाध्याय का भी विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति ग्रुप ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया। ग्रुप की सदस्य नूतन प्लास ने कहा कि जिस प्रकार माली पौधे को सींचकर वृक्ष बनाता है, उसी प्रकार शिक्षक अपने ज्ञान से बच्चों को श्रेष्ठ इंसान बनाते हैं।

समारोह में संस्कृति ग्रुप की सदस्य आकांक्षा प्लास, रेखा जैन, प्रेमलता पवार, सुगंध शक्तावत, बीना गर्ग, किरण शर्मा और सपना श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। अंत में नूतन प्लास ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE