BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2025, 7:59 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश थैलेसीमिया जन जागृति समिति, थैलेसीमिया एंड सिकल सेल वेलफेयर सोसायटी तथा अन्नपूर्णा सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में नीमच में पहली बार थैलेसीमिया रोग प्रबंधन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश थैलेसीमिया जन जागृति समिति, थैलेसीमिया एंड सिकल सेल वेलफेयर सोसायटी नीमच तथा अन्नपूर्णा सेवा न्यास, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में 13 और 14 सितंबर 2025 को टाउन हॉल, दशहरा मैदान, नीमच में पहली बार थैलेसीमिया रोग प्रबंधन पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

अन्नपूर्णा सेवा न्यास के संयोजक राकेश पप्पू जैन ने बताया कि इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में लगभग 175 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे व उनके अभिभावक तथा विभिन्न राज्यों से आए 100 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। साथ ही देशभर से 16 प्रख्यात विशेषज्ञ चिकित्सक भी भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया बच्चों से उनका बचपन छीन लेता है, क्योंकि इस रोग में शरीर में खून का निर्माण नहीं होता और मरीज को नियमित रक्त चढ़ाना पड़ता है। केवल नीमच जिले में ही 60 से 70 बच्चे इस बीमारी से जूझ रहे हैं।

आयोजन समिति ने बच्चों और अभिभावकों के लिए आवास और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की है। साथ ही रोगी बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श किया जाएगा। इसके अलावा, रोगियों के भाई-बहन एवं माता-पिता का HLA (बोन मैरो) टेस्टिंग भी नि:शुल्क होगी। सम्मेलन के दौरान बोन मैरो डोनर पंजीयन की प्रक्रिया भी संपन्न होगी।

थैलेसीमिया एंड सिकल सेल वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक और अध्यक्ष सत्येन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि थैलेसीमिया के साथ भी बेहतर जीवन जिया जा सकता है, बशर्ते सही प्रबंधन और उपचार की जानकारी हो।

सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रमुख विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. दिनेश पेंढारकर (फरीदाबाद), डॉ. दिनेश भुरानी (नई दिल्ली), डॉ. रूबी खान (भोपाल), डॉ. सुनील भट्ट (बेंगलुरु), डॉ. सुनीत डी.पी. लोकवानी (इंदौर), डॉ. प्रीति मालपानी (इंदौर), डॉ. मेजर अजीत प्रताप सिंह, डॉ. मुस्तफा अली, डॉ. सुजाता गुप्ता, डॉ. महेंद्र पाटिल, डॉ. कृष्णकुमार कारपेंटर, डॉ. सुदर्शन गुप्ता, डॉ. अपूर्व चौहान, डॉ. लाड़ धाकड़, डॉ. आर.के. खद्योत (नीमच), डॉ. वैभव शाह, डॉ. ज्वेल बेंकर (अहमदाबाद) और डॉ. अर्पित मित्तल (उदयपुर) शामिल हैं

कांफ्रेस के आयोजन सचिव ओमप्रकाश चौधरी एवं डॉ सुदर्शन गुप्ता ने बताया  कि कांफ्रेंस के अवसर पर  13 सितम्बर रात्रि में रोगियों व उनके अभिभावकों के मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। कांफ्रेंस के दौरान समाजसेवा में लगी नीमच की विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा साथ ही देश भर से आये थैलेसीमिया कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।अंत में श्री राकेश पप्पू जैन और सत्येन्द्रसिंह राठौड़ ने नीमच की  सेवाभावी संस्थाओं और नागरिकों से इस नेशनल कांफ्रेंस के सफल आयोजन के लिए तन ,मन धन से सहयोग की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE