नीमच। मॉर्निंग क्लब इंदिरा नगर ने इस वर्ष से दशहरा पर्व पर रावण दहन की परंपरा शुरू करने का निर्णय लिया है। सोमवार को वार्ड क्रमांक 8 स्थित गणेश गार्डन के पास खेल मैदान परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इंदिरा नगर, ग्वालटोली, कॉलेज रोड, बरूखेड़ा रोड, सांवरिया नगर, एकता कॉलोनी, भगवानपुरा, यादव मंडी, स्कीम नं. 10 सहित आसपास के क्षेत्रों के रहवासी अब अपने ही क्षेत्र में दशहरे का उत्सव देख सकेंगे। यहां शरद पूर्णिमा और दशहरा के बीच किसी भी एक दिन मां शीतला माताजी मंदिर के सामने खेल मैदान परिसर में 21 फीट ऊँचे रावण का दहन किया जाएगा।
इस परंपरा का शुभारंभ इसी वर्ष 2025 से किया जा रहा है। कार्यक्रम की रूपरेखा और समिति गठन के लिए मंगलवार शाम 5.30 बजे मां शीतला माताजी मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। इसमें क्षेत्र के समाजसेवी, आमजन तथा वार्ड क्रमांक 6, 7, 8, 9 व 10 के पार्षदों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में समिति का गठन कर दशहरा उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सोमवार को हुई बैठक में मॉर्निंग क्लब के विजयसिंह चौहान, ओम दीवान, मुकेश पोरवाल, ओमप्रकाश दलवी, जुगल कण्डारा, निलेश जोशी, शौकीन पामेचा, जे.एल. सिगमा, भगतजी, दिग्विजयसिंह चुण्डावत, मनीष चान्दना, कमल चौधरी, श्री शर्मा, श्री घोडावर, ठाकुरजी, रामदयाल आदि उपस्थित रहे।