सिंगोली। कस्बे से 3 किलोमीटर दूर ग्राम टोकरा के पास सोमवार दोपहर एक बाईक दुर्घटना घटित हो गई। घटना में राजस्थान निवासी बाईक सवार दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए, जिनका सिंगोली हॉस्पिटल पर उपचार जारी है।

देर शाम मिली जानकारी के अनुसार सूरजविलास राजस्थान निवासी सोहन पिता प्यारचंद धाकड़ उम्र 52 साल और उदयलाल पिता भूरालाल धाकड़ उम्र 58 साल दोपहर करीब 1 बजे ग्राम धनगांव के एक परिवार में हुई गमी में शामिल होने जा रहे थे। तब ही सड़क पर अचानक आए एक कुत्ते से उनकी भिड़ंत हो गई और दोनों हो सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। बाद में राहगीरों ने उन्हें सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सक हितेश व्यास और सहयोगी टीम ने उनका उपचार किया।
