BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2025, 11:07 am
KHABAR : आरटीओ विभाग की सब इंस्पेक्टर बनने के बाद दिव्या पाटीदार पहली बार अपने पैत्रिक गांव पहुंची तो स्वागत करने उमड़ पड़ा गांव, फूलमाला पहनाकर किया लाड़ प्यार, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। जीरन तहसील का छोटा सा गांव ग्वाल तालाब के किसान परिवार में जन्मी और पली-बढ़ी कु. दिव्या पाटीदार ने अपने  पिता भगतराम पाटीदार की कड़ी मेहनत कर पढ़ाई पूरी करवाई। वहीं किसान की बेटी दिव्या पाटीदार ने आर टी ओं विभाग में सब इंस्पेक्टर पद पर अपने लक्ष्य को हासिल करने एवं माता-पिता के संजोए सपनों को पूरा करने हेतु मंजिल तक पहुंचने के लिए बहुत उतार-चढ़ाव देखते हुए आखिर सपनों की उड़ान पूरी कर ली। अगर होंसले बुलंद हो तो बेटी भी बेटों से कम नहीं है। दिव्या बेटी बनी होंसलों की उड़ान। 

गांव ग्वाल तालाब की कल तक तो सिर्फ एक किसान भगतराम पाटीदार की बेटी थी आज वो बेटी दिव्या पाटीदार ने आर टी ओं विभाग में सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित होने की ऐसी ऊंचाईयों को छू लिया पूरे गांव की बेटी बन गई। दिव्या सब इंस्पेक्टर बनने के बाद रविवार को जब पहली बार नीमच से 45-50 वाहनों के काफिले के साथ अपने पैत्रिक गांव पहुंची तो स्वागत करने और पूरे गांव के छोटे बड़े महिला पुरुष उमड़ पड़े। गांव में डीजे और ढ़ोल ढमाको के साथ जोरदार जुलूस निकाला घर-घर द्वार -द्वार जिसके हाथों में देखों फूलमालाओं, मिठाई की स्वागत थाली लिए पलक पांवड़े बिछाए खड़े दिखे। नीमच से पूरे 50 वाहनों के काफिले के साथ जाते समय झांझरवाडा, धामनिया, महूडिया, आसपुरा, अरनिया और कराड़िया महाराज जगह-जगह सभी ने बेटी दिव्या को फूलमाला पहनाकर मिठाई से मुंह मिठा कर लाड़-प्यार किया। दिव्या के स्वागत में ग्रामवासियों ने पटाखों की आतिशबाजी ऐसी की कि दिपावली पर्व आज ही हैं। स्वागत जुलूस में फूलमालाओं से लदी दिव्या खुल्ली गाड़ी में खड़ी अपने ग्रामवासियों का हाथ जोड़कर अभिवादन कर रही थी। दिव्या पाटीदार बचपन में जिस गली मौहल्लों के घर आंगन में खेली कूदी धूल में खेली आज उन्हीं गली मौहल्लों के घर आंगन में फूलों की बरसात से जमकर किया स्वागत। कु.दिव्या पाटीदार ने अपने माता-पिता गांव और पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE