पिपलियामंडी। बरखेड़ा पंथ सांवलिया सेठ मंदिर मार्ग स्थित एक कुएं में डूबने से पिपलियामंडी निवासी प्रितेश काला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक तैरने के लिए कुएं में उतरा था, लेकिन बाहर नहीं निकल सका।
सूचना मिलते ही मल्हारगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कार्य शुरू कर शव को बाहर निकाला गया। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।