नीमच। कुकड़ेश्वर स्थित कुशाभाउ कॉम्प्लेक्स के तीन दुकानदारों ने नगर परिषद पर अवैध तरीके से दुकान बनाने का आरोप लगाया है। दुकानदारों का कहना है कि इस निर्माण से ऊपरी मंज़िल पर जाने का रास्ता संकरा होकर मात्र 2 फीट का रह गया है, जिससे ग्राहकों को आने-जाने में दिक़्क़त हो रही है।
दुकानदारों ने कलेक्टर कार्यालय में दर्ज शिकायत में बताया कि जब उन्हें दुकानें आवंटित की गई थीं, तब नक्शे में 7 फीट चौड़ा रास्ता और एक पानी का प्याऊ दर्शाया गया था। लेकिन, लगभग आठ साल बाद नगर परिषद ने रास्ते पर ही एक नई दुकान बना दी, जिसके कारण रास्ता सिकुड़ गया और प्याऊ भी हटा दिया गया।
दुकानदारों ने कलेक्टर से मांग की है कि अवैध रूप से बनी दुकान को हटाया जाए, रास्ते को फिर से 7 फीट चौड़ा किया जाए और पानी का प्याऊ अपने मूल स्थान पर पुनः स्थापित किया जाए।