नीमच। इनरव्हील क्लब नीमच ने शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 (सिंधी शाला) में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर बच्चों को पढ़ाई का सामान और स्कूल के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की गई।
कार्यक्रम में सरिता गोयल और कीर्ति ढींगरा की ओर से बच्चों को कॉपियां दी गईं। तेजपाल केसरीमल छाजेड़ परिवार ने खेल मैदान के लिए बेंचेज प्रदान कीं, वहीं सुनीता डबकरा ने स्वच्छता के लिए तीन डस्टबिन भेंट किए।
मां सरस्वती और ओलिवर गोल्डी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। क्लब अध्यक्ष अमरजीत कौर छाबड़ा ने बताया कि इनरव्हील क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत है।
कार्यक्रम में अमरजीत छाबड़ा, प्रेरणा शर्मा, अलका चड्ढा, सिम्मी सलूजा, तृप्ति दुआ, रजिया अहमद, हेमांगिनी त्रिवेदी, माधुरी चौरसिया, संगीता जोशी सहित स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।