BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2025, 1:35 pm
GOOD NEWS : पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, नीमच के इस्लामिया मुगल ग्रुप ने बढ़ाया मदद का हाथ, मानवता का प्रतीक बनकर सामने आई कोशिश, जुटाई बड़ी मदद, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नीमच के भारत माता चौराहा पर इस्लामिया मुगल ग्रुप द्वारा विशेष राहत कैंप लगाया गया। यह कैंप मानवता और एकजुटता का प्रतीक बनकर सामने आया है।

कैंप का मुख्य उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों के लिए आवश्यक सामग्री और आर्थिक सहयोग जुटाना है। यहां लोग अपनी सामर्थ्य अनुसार पहनने-ओढ़ने के कपड़े, खाद्य सामग्री और नगद राशि दान कर रहे हैं। इस अभियान में सर्व समाज की सहभागिता देखने को मिल रही है, जो आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करती है।

लंगर रद्द, राशि दी जाएगी बाढ़ पीड़ितों को
इस्लामिया मुगल ग्रुप ने अपनी सालाना ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले लंगर को इस बार रद्द करने का निर्णय लिया है। समिति ने घोषणा की है कि लंगर पर खर्च होने वाली पूरी राशि पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की सहायता में दी जाएगी। इस सराहनीय निर्णय ने इस अभियान को और भी खास बना दिया है।

अब तक राहत कैंप में करीब ढाई लाख रुपये की राशि जमा हो चुकी है। जल्द ही बघाना में भी इस तरह का कैंप आयोजित किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचकर सहायता जुटाई जा सके। समिति का कहना है कि यह पूरा कार्य सभी के सहयोग और पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE