BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2025, 11:15 am
KHABAR : कल उज्जैन में आयोजित होगी प्रदेश स्तरीय “वोट चोर गद्दी छोड़“ रैली, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती ने कार्यकर्ताओं से की बड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचकर सफल बनाने की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का वोट चोर -गद्दी छोड़ एवं किसान न्याय यात्रा का प्रदेश स्तरीय आंदोलन आगामी 12 सितंबर को उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है। रैली को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती ने आमजनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उज्जैन पहुंचने की अपील करी है। 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाहेती ने बताया कि उज्जैन में 12 सितंबर को आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़“ रैली प्रदेश स्तरीय होगी, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित समूचे मध्य प्रदेश के पार्टी के वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे। बाहेती ने कहा कि इन नेताओं के अलावा मध्य प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक एवं मप्र के सभी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रैली में मौजूद रहेंगे। बाहेती ने बताया की पूरे मध्य प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उज्जैन रैली में पहुंचना पार्टी नेतृत्व तय किया है। यह रैली लोकतंत्र की रक्षा और जनमत के सम्मान की लड़ाई है। भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए जनादेश का अपमान कर रही है। वहीं किसानों की खराब हो चुकी फसलों पर किसी प्रकार के राहत की बात नहीं कर रही है। 
बाहेती ने इस महत्वपूर्ण रैली में जिले के वरिष्ठ कांग्रेजन , प्रदेश पदाधिकारीगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, मोर्चा संगठन, महिला संगठन की पदाधिकारी व समस्त कार्यकर्तागण से अपील की है कि 12 सितम्बर 2025 को उज्जैन में प्रातः 11 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़“ रैली एवं ष्किसान न्याय यात्राष् में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रैली को सफल बनाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE