महू। शहर में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में महू केंट की प्रतिष्ठित लेक्चरार (प्रोफेसर) डॉक्टर रशीदा नजमुद्दीन कांच वाला को शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए प्रतिष्ठित महू गुरु द्रोण अवार्ड से सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि डॉक्टर रशीदा कांच वाला महु के गवर्नमेंट कॉलेज में होम साइंस डिपार्टमेंट की एच ओ डी (हेड ऑफ डिपार्टमेंट) के रूप में विगत 30- 35 वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। आप काफी वरिष्ठ होकर सरल एवं विनम्र स्वभाव की हैं। यही कारण है, कि कॉलेज एवं स्टूडेंट्स में आप काफी लोकप्रिय है।
साथ ही महू शहर में भी हर वर्ग आपको काफ़ी सम्मान एवं इज्ज़त की नजर से देखता है। इसी के चलते शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु आपको शहर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्थाओं सामाजिक विचार मंच महू, रोटरी क्लब महू, भूतपूर्व सैनिक संगठन महू,रोटरी क्लब ऑफ़ महू कैंट, इनर व्हील क्लब आदि प्रतिष्ठित संस्थाओ द्वारा उपरोक्त अवार्ड से नवाजा गया है। आपकी इस स्वर्णिम सफलता पर सभी परिवारजनों, ईष्ट मित्रों एवं शहर वासियों ने आपको बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।