देवरी खवासा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा की होनहार छात्रा टीना मुकेश सोनी ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीना को स्कूटी और लैपटॉप राशि प्रदान की गई।
इस उपलब्धि पर छात्रा के माता-पिता, परिवारजन और ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है। टीना ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।
ग्रामवासियों और विद्यालय परिवार ने टीना को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।