कुकड़ेश्वर। नगर से सात किलोमीटर दूर स्थित गांव खड़ावदा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा का समापन बुधवार को धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ हुआ।
कथा का आयोजन 4 सितंबर से 10 सितंबर 2025 तक कल्लाजी महाराज मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक किया गया। इसमें पंडित सुश्री बालकृष्ण शर्मा (ग्राम पारा पिपलिया चोमेला) ने नानी बाई का मायरा, राधा-कृष्ण जन्म सहित विभिन्न प्रसंगों का मार्मिक वर्णन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
अंतिम दिन कथा उपरांत गांव में ढोल-ढमाकों और डीजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भागवत पोथी और पंडित जी का स्वागत किया।
आयोजक दिनेश पोरवाल ने बताया कि उनके मन में उत्पन्न भावना के अनुरूप इस भागवत कथा का आयोजन किया गया। आयोजन में देवी लाल सेन, अर्जुन जाट, बलराम जाट, घीसालाल जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया।