मनासा। नगर की बेटी वंदना जोनवाल ने सागर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का नेतृत्व कर कांस्य पदक प्राप्त कर प्रदेश में स्थान बनाया है। पूर्व में रतलाम में आयोजित संभाग स्तरीय (जूडो कराटे) ताइक्वांडो 14वर्ष वाली में भाग लेकर राज्य स्तर के लिए चयन हुई थी। इस उपलब्धि पर वंदना विजय जोनवाल ने अपने विद्यालय एवं नगर के साथ ही जिले का नाम रोशन किया।