BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2025, 3:28 pm
BIG NEWS : खुला मालवा के प्रसिद्ध श्री पशुपतिनाथ मंदिर का भंडार, इस बार भी भक्तों ने तोड़ा रिकॉर्ड, दो दिन में निकली इतने लाख की चढ़ावा राशि, 60 ग्राम चांदी और 7 ग्राम सोना भी निकला, चिल्लर की गिनती बाकी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मालवा के प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटी से दो दिनों की गणना में कुल 22,40,070 रुपए नगद, 60 ग्राम चांदी और 7 ग्राम सोना प्राप्त हुआ है। मंदिर प्रशासन ने बुधवार और गुरुवार को दान पात्र खोला, जिसमें यह राशि और आभूषण श्रद्धालुओं की आस्था के रूप में सामने आए।

दो दिन चली गणना, शुक्रवार को चिल्लर की गिनती-
दान राशि की गणना का कार्य बुधवार सुबह शुरू हुआ, जो गुरुवार देर रात तक चला। पहले दिन 14 लाख 38 हजार 300 रुपए, जबकि दूसरे दिन 8 लाख 1 हजार 770 रुपए निकले। अभी चिल्लर की गिनती बाकी है, जिसे शुक्रवार दोपहर तक पूरा किया जाएगा। पूरी राशि को जिला सहकारी बैंक में जमा किया जाएगा।

साल 2025 में अब तक पांच बार खुला दान पात्र-
इस वर्ष मंदिर की दान पेटी पांच बार खोली जा चुकी है, जिसमें कुल 1 करोड़ 35 लाख से अधिक की राशि प्राप्त हुई।

यह है माहवार आंकड़े
फरवरी 2025- 22 लाख 79 हजार
अप्रैल 2025- 26 लाख 14 हजार
जून 2025- 31 लाख 48 हजार
अगस्त 2025- 32 लाख 70 हजार
सितंबर 2025- 22 लाख 40 हजार

श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा-
मंदिर प्रशासन के अनुसार, दान की राशि में हर वर्ष इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है। बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचते हैं, जिनकी आस्था दान के रूप में प्रकट होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE