नीमच। कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ ने भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए तत्काल मुआवजे की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।
जिलाध्यक्ष स्नेहलतासिंह राजावत और वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि भाटखेड़ा, लेवड़ा, धनेरिया और पिपल्या बिशन्या गाँवों में भारी वर्षा से सोयाबीन, मक्का, मूंग और उड़द की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।
संघ ने मांग की है कि प्रभावित किसानों और ग्रामीणों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए।