नीमच। सुरभि गोल्ड (पाटीदार जैविक खाद उत्पादक) के प्रोवाइडर मुकेश कुमार पाटीदार ने शनिवार को नीमच जिले के पीजी कॉलेज में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जैविक खेती के महत्व, उसके लाभ और आधुनिक कृषि में इसकी उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सतत एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।