BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2025, 12:29 pm
KHABAR : रतलाम में जल्द शुरू होगी कन्यादान महादान योजना, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से कन्यादान महादान योजना का जल्द ही कार्यालय रतलाम जिले में शुरू किया जाएगा। इसी संबंध में संजीवनी सेवा संस्थान, प्रतापगढ़ द्वारा बुधवार को बड़ा शनि मंदिर, अलकापुरी रतलाम में महिला जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वेलफेयर की संतोष गौड़ ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “यह योजना महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। हम सभी को तन-मन-धन से सहयोग कर इस योजना को धरातल तक पहुंचाना है।”

संस्थान की ओर से महिलाओं को विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियोंकृजैविक खेती, बागवानी, बकरी पालन आदि से जोड़े जाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य जैसे बाल विवाह पर रोक, कम खर्च में अधिक उत्पादन की तकनीक और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

कार्यक्रम में बताया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एकल महिला, विधवा एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने की योजना है। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ भी महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और सभी ने अपने विचार साझा किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE