BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2025, 12:54 pm
BIG NEWS : अफीम उत्पादक संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरसिंह डांगी टिडवास ने उठाई अफीम पॉलिसी में संशोधन की मांग, बोले- वंचित किसानों को भ मिले लाइसेंस, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अफीम उत्पादक संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरसिंह डांगी टिडवास ने भारत सरकार और केंद्रीय नारकोटिक्स राजस्व विभाग से अफीम पॉलिसी 2025-26 में संशोधन की मांग की है।
डांगी ने कहा कि सरकार ने नई अफीम पॉलिसी जारी कर किसानों को राहत दी है, लेकिन इसमें उन किसानों को नजरअंदाज कर दिया गया है जो वर्ष 1990 से 2004 तक किसी कारणवश वंचित रह गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसे किसानों को भी एक अवसर मिलना चाहिए, क्योंकि वे हर साल पॉलिसी का इंतजार करते हैं।
उन्होंने यह भी मांग की कि जिन किसानों की अफीम में मॉर्फीन की मात्रा 4.2 प्रतिशत से कम पाई गई है, उनके पिछले चार वर्षों के रिकॉर्ड देखकर उन्हें भी लॉन्चिंग पद्धति में शामिल किया जाए।
संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि पॉलिसी में संशोधन कर वंचित किसानों को पांच-पांच आरी के अफीम लाइसेंस जारी किए जाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE