BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2025, 5:11 pm
KHABAR : श्री सांवलिया मित्र मंडल चल्दु ने निकाली भव्य पदयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, डीजे की धुन और जयकारों की गूंज से भक्तिमय हुआ वातावरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सांवलिया मित्र मंडल चल्दु द्वारा भव्य पदयात्रा का आयोजन धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। यह यात्रा क्षेत्र में सुख-समृद्धि और उत्तम वर्षा की कामना को लेकर निकाली जाती है।

ग्राम पंचायत चल्दु के सरपंच महेंद्र सिंह सक्तावत ने बताया कि यह पदयात्रा केवल चल्दु ही नहीं, बल्कि आसपास के 10 से 15 गांवों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुकी है। इस बार भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पदयात्रा में भाग लिया।

यात्रा के दौरान मार्गभर भजन-कीर्तन, डीजे की धुन और जयकारों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। यात्रा के समापन पर श्री सांवलिया सेठ के दरबार में महाप्रसादी का भोग अर्पित किया जाएगा। साथ ही ठाकुरजी के चरणों में चांदी का चंवर और चांदी की बांसुरी भेंट की जाएगी। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE