शाजापुर। शनिवार को शाजापुर में आदरणीय डॉ. मनोज पंचोली को नव चेतना सेवा समिति के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों में श्री बद्री प्रसाद सौराष्ट्र, शिवनारायण धारिया, बाबूलाल गोयल, संतोष सांवले, दिनेश सिंदल, रतनलाल मालवीय, धीरज चौहान, नागूलाल फुलेरा, अशोक कुमार (एडवोकेट), डॉ. जितेंद्र मालवीय, रामसिंह मालवीय, ज्ञानसिंह सौराष्ट्र और बाबूलाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने डॉ. पंचोली को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। समाजसेवी संस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा समाज में नव चेतना और जागृति लाने के संकल्प के साथ संगठन की अग्रणी भूमिका पर बल दिया गया।