मंदसौर। महिलाओं और बालिकाओं को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नाहरगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नाहरगढ़ पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
घटना का विवरण-
दिनांक 08.09.2025 को थाना नाहरगढ़ पर सूचना मिली कि एक युवती (परिवर्तित नाम निर्भया) घर से बिना बताए कहीं चली गई है। इस पर गुम इंसान क्रमांक 58/25 दर्ज कर तलाश शुरू की गई। अगले दिन 09.09.2025 को आरडी गांव के पास एक कुएं में शव मिला, जिसकी पहचान गुमशुदा युवती के रूप में हुई। इस पर थाना नाहरगढ़ पर मर्ग क्रमांक 44/25 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं परिजनों के कथनों के आधार पर स्पष्ट हुआ कि मृतिका को शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। शादी से इंकार करने पर आरोपियों ने मृतिका को फोटो वायरल करने और बदनाम करने की धमकी दी थी, जिससे मानसिक दबाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली।
गिरफ्तार आरोपी-
- लक्कीराज सिंह झाला पिता हरिसिंह झाला, उम्र 20 वर्ष, निवासी गुराड़िया झाला थाना गंगधार, हाल निवासी काल्याखेड़ी थाना नारायणगढ़।
- अरुण सिंह पिता मानसिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी काल्याखेड़ी थाना नारायणगढ़।
फरार आरोपी-
- श्रवण सिंह पिता भारतसिंह, निवासी काल्याखेड़ी थाना नारायणगढ़।
सराहनीय योगदान-
थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी, सउनि रशीद पठान, प्रआर दिलावर सिंह, प्रआर राकेश शर्मा, प्रआर जुझारलाल, प्रआर संजय सिंह, आरक्षक राजीव सिंह, आरक्षक विक्रम पाटीदार तथा चालक आरक्षक लियाकत मेव ने इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।