नीमच। मालवांचल के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्री एसआर ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा एमबीए विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नीमच प्रोटींस प्राइवेट लिमिटेड का दौरा किया।
संस्थान पहुंचे विद्यार्थियों को कंपनी के जनरल मैनेजर विजय कुमार वर्गादिया ने सोया प्लांट, रिफाइनरी एवं विभिन्न उत्पादों के निर्माण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। महाविद्यालय की ओर से प्रोफेसर संदीप मूंदड़ा ने नीमच प्रोटीन परिवार का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने भ्रमण में गहरी अभिरुचि दिखाई।
संस्था के डायरेक्टर धर्मेश तिवारी ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन होता रहेगा। संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का संपूर्ण व्यक्तित्व विकास करना है।