BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2025, 1:19 pm
BIG NEWS : मालवा में सोयाबीन की फसल पर पीला मोजेक का रोग, मंदसौर में किसान ने मजबूर होकर चलाया 10 बीघा फसल पर रोटोवेटर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उठाई ये मांग, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के कई क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल पर पीला मोजेक रोग का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कंचरिया चंद्रावत गांव में किसान निलेश पाटीदार की 10 बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। मजबूर होकर किसान ने फसल को रोटावेटर से नष्ट कर दिया।

किसान निलेश ने बताया कि लगातार बारिश और नमी के कारण रोग तेजी से फैल गया। पौधे सूखने लगे, फूल और फलियां खराब हो गईं। बीज, खाद और दवाइयों पर लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी फसल बचाना संभव नहीं रहा।

घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता और स्थानीय किसान खेत पर पहुंचे। उन्होंने खराब फसल को श्रद्धांजलि देते हुए मौन रखा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि यह समस्या पूरे क्षेत्र के किसानों की है। प्रशासन को तुरंत सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देना चाहिए।

किसानों का कहना है कि पीला मोजेक रोग केवल निलेश की फसल तक सीमित नहीं है, बल्कि मंदसौर जिले के कई खेतों में फैल चुका है। किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र सर्वे कर मुआवजा दिया जाए, ताकि किसान आर्थिक नुकसान और कर्ज के बोझ से राहत पा सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE