मनासा। श्री सूर्यवंशी क्षत्रिय कुशवाहा समाज, सकल छोकरा समाज कुश कल्याण मंच के तत्वावधान में रविवार को रामपुरा स्थित कुशवाह समाज धर्मशाला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन जिले में पहली बार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के बालक-बालिकाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के संतोषी माता मंदिर परिसर में ढोल-ढमाकों के साथ स्वागत से हुई। इसके बाद अतिथियों ने मंच पर पहुँचकर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़, विधायक प्रतिनिधि दीपक मर्चा, नगर परिषद उपाध्यक्ष विजयराज सिंह चंद्रावत, पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक करेल तथा वार्ड पार्षद डाली आई सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गणपत कुशवाह, जिलाउपाध्यक्ष बलराम कुशवाह, जिला सचिव लालाराम कुशवाह, जिला महामंत्री तुलसीराम कुशवाह, सह सचिव मानसिंह कुशवाह, मीडिया प्रभारी मंगल कुशवाह, संरक्षक भवानीराम, नानालाल व रामप्रसाद कुशवाह, तहसील अध्यक्ष कैलाश कुशवाह, उपाध्यक्ष नेमीचंद कुशवाह, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कछावा, महासचिव घनश्याम कुशवाह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व समाजजन उपस्थित थे।
अतिथियों के स्वागत के बाद समाज के सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को शाल-श्रीफल, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रशंसा पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने अखाड़ा प्रदर्शन और राष्ट्रभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पूरे आयोजन का संचालन मुस्कान कुशवाह (हांसपुर) एवं रोहित कुशवाह ने किया। अंत में आभार जिला अध्यक्ष गणपत कुशवाह ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं का संचालन रामपुरा के नवयुवक मंडल के युवाओं ने किया। इस आयोजन में कुकड़ेश्वर, रामपुरा, हांसपुर, भाटखेड़ी, अल्हेड़, नीमच, जावद, चपलाना, मोखमपुरा, बड़कुआं सहित अनेक गांवों से समाजजन शामिल हुए।