BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2025, 11:27 am
KHABAR : समाज को प्रगतिशील बनाने मालवा मेवाड़ का चौबीस घंटे तक मंथन!, सरवानिया महाराज में बड़ी संख्या में जुटे बारह खेड़ा के धनगर पुर्बिया पाल समाज के लोग, वृहद बैठक ने छोड़ी समाज उद्धार की अमीट छाप, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर में पहली बार मालवा मैवाड़ श्रेत्र  धनगर पुर्बिया समाज का बड़ा आयोजन हुआ। आयोजन की वृहद स्तर की बैठक में बारह घंटे रात्रि और बाहर घंटे दिन में लोग समाज की जाजम पर बैठ कर केवल इस बात पर मंथन करते रहे कि कैसे समाज का उद्धार हो और आगे बड़े। 
ज़ी हा यह सुनने में हमारे लिए अजीब है पर समाज के लिए यह एक प्रक्रिया है जो अलग-अलग समय में अलग-अलग स्थान का चयन कर अपनाई जाती है और साल में एक बार इस मंथन में समाज से नेगेटिविटी को बाहर कर हर बार पोजेटिविटी को अंदर लाने के प्रयास किए जाते हैं जिसकी बदौलत आज धनगर पुर्बिया पाल समाज हरेक क्षेत्र में दिनों दिन तरक्की कर रहा है। दिनांक 13 सितंबर शनिवार की रात्रि और 14 सितंबर रविवार का दिन बारह खेड़े की मैराथन बैठक के लिए ऐतिहासिक रहा। बैठक में मालवा के मंदसौर नीमच रामपुरा बसेरा मनासा जावरा रतलाम सरवानियां बड़ावदा इंदौर कुकडेश्वर बरखेड़ा कामलिया दरकपुरा महागढ़ जावद नीमच छावनी नांदवेल तथा मेवाड़ के रानीखेड़ा चांदखेड़ा भीमगढ़ सावा रायला छोटीसादड़ी, मामटखेडा  निम्बाहेड़ा सहित अन्य गांवों से बड़ी संख्या में समाज जन शामिल हुए। आयोजन को लेकर बड़े गांव से सात तथा छोटे गांव से पांच वरिष्ठ समाजजन गांव खेड़ा के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे।

सभा का मेनेजमेंट , पीठ थपथपाई
सरवानिया के स्वर्गीय विरेन्द्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन (मोटा खरा) में आयोजित मालवा मैंवाड के धनगर पुर्बिया समाज की बैठक के वृहद आयोजन को लेकर शहर की धनगर पुर्बिया पाल समाज ने बड़े पैमाने पर तैयारी कर ऐसा मेनेजमेंट किया जिसको देखकर बैठक में शामिल हुए लोग प्रफुल्लित मन से आयोजनकर्ताओं की पीठ थपथपाते नज़र आये। गवर्नमेंट लेबल की बैठक व्यवस्था यंहा इस आयोजन की शान में कसीदे निकाल रही थी। बकायदा समाज का नियुक्त सभापति, मंत्रीगण , पंचगण ,पटेल और समाजजनों के बैठक व्यवस्था  तकिया लगा आसन तथा अलग अलग केडर के आईडी कार्ड , बेठक में संवाद के लिए वायरलेस माईक सिस्टम  आयोजन में मोरल बन गया । 
रहना सोना नास्ता चाय भोजन तमाम तरह की सुविधाएं एक छत के नीचे आयोजन के स्तर के साथ साथ सरवानिया महाराज के नाम को गोरवान्वित कररही थी। 

समाज बने प्रगतिशील इस पर फ़ोकस-
धनगर पुरबिया समाज प्रगतिशील बने इस को ध्यान में रखकर फोकस किया जा रहा है ताकि समाजजन आधुनिक युग में आधुनिक तकनीक से कृषि पशुपालन व्यावसायिक , नोकरी , राजनीतिक , धार्मिक शिक्षा सहित आर्थिक तरक्की के मामलों में सतत् सक्रिय रहकर उन्नति करे तथा समाज में शिक्षा का लेवल उंचा उठ सके इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहें हैं। समाज में शिक्षा के साथ संस्कार और सेवा का भाव पनपे समाज का हरेक व्यक्ति आत्मनिर्भर बन कर अपना और समाज का नाम रोशन करें।

सरवानिया में दोसों परिवारों वाली बड़ी समाज-
जिले के जावद उपखंड के नगर सरवानियां में धनगर पुर्बिया पाल समाज का एक बड़ा तबका निवास करता है। तकरीबन दोसों परिवार में बड़े बुजुर्ग बच्चें मिलाकर हजार आठ सो लोग यंहा रहते हैं जिनका मतदाता रेशा पांच सो छह सो के लगभग है। यह समाज शहर के हरेक क्षेत्र में केवल बड़ी भूमिका ही नहीं निभाता वरन जरुरत पड़ने पर परिणामों को भी बदलने की ताकत रखता है। समाज के अधिकतर लोग कृषि पर आधारित है और कृषि और कृषि कार्यों से जुड़े व्यवसाय से जीवन यापन कर रहे हैं। हालांकि सरकारी नौकरी, निजी व्यवसाय और राजनीतिक धार्मिक क्षेत्र में भी सक्रियता देखी जा सकती है। 

समाज सुधार के कदमों से सुलझें उलझें मसले-
बैठक में विवाह खर्च कम करने सामुहिक विवाह सम्मेलन, समाज में फुट फजिते, विवाह पूर्व सगाई संबंधों में दरारें, आपसी मन मुटाव, पति-पत्नी के बीच विवाद और विवाह विच्छेद , शराब पीकर बैठक में शामिल होना , पिता पुत्र संपत्ति विवाद , भाईयों में जमीन का विवाद, माता पिता की जिम्मेदारी से भागना तथा सास बहू के झगड़े आदि छोटे बड़े विषय पर ग्राम वार समीक्षा कर समाज सुधार की दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए । मालवा मैवाड़ की इस हाईलाइट मैराथन बैठक ने समाज में एक अच्छी छाप छोड़ते हुए करीब सत्ताईस उलझें मसलें समाज की जाजम पर बैठ कर सुलझा लिए। 

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद-
फूलचंद सतोगिया सभापति , रामरतन गुंजेला , सुरेन्द्र पटेल , नारायण पाल, जगदीश प्रभूलाल पाल , जितेंद्र पाल , कंवरलाल पाल, रमेश पाल , कैलाश मारसाब पाल , बगदीराम पटेल , हरनारायण पंवार  , डालूराम पाल, कन्हैयालाल पाल , देवीलाल हाड़ा, घीसालाल, सोहनलाल सहित चौबीस गांवों के सामाजिक लोग , चुने हुए पंच पटेल उपस्थित रहे । 

अहिल्याबाई होलकर, देवनारायण की शपथ बैठक का आधार-
समाज की आराध्य देवी अहिल्याबाई होलकर और देवनारायण को माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई। इससे पुर्व देवी अहिल्याबाई होलकर और देवनारायण भगवान की शपथ लेकर समाज हित में काम करने का संकल्प लिया। आयोजन का संचालन कारुलाल पाल , गोविंद पाल ने किया तथा व्यवस्था में समाज का नवयुवक मंडल सारथी बना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE