बरथून। ग्राम भारती मनासा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बरथून के विद्यार्थियों ने मालवा प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले, गांव, परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रधानाचार्य विनोद धनगर ने कोच की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को तैयार किया, जिसके परिणामस्वरूप विद्यालय ने लगातार चौथी बार प्रांत स्तर पर सफलता प्राप्त की। इस प्रतियोगिता में भैयाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल तथा बहनों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीते। अब विद्यालय के विद्यार्थी मालवा प्रांत का प्रतिनिधित्व करते हुए क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जाएंगे।
प्रतियोगिता में भैयाओं की ओर से प्रिंसराज सिंह, राजेंद्र सिंह, शिवकरण धनगर, ईश्वरलाल, सुमित पाटीदार, समरथ, मोहित राज सिंह, गजराज सिंह, अभयराज सिंह और जितेंद्र सिंह ने भाग लिया। वहीं बहनों की ओर से महक धनगर, अंतिम कुंवर दलपत सिंह, मोनिका कुंवर चरण सिंह, दिव्यांशी कुंवर आनंद सिंह और लक्षिता कुंवर रणजीत सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता भैया-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।